17 अक्टूबर 2014 - 19:24
सीरिया में लड़ाई से 5 महीने बाद 8 साल का लड़का कोसोवो लौटा

कोसोवो का एक 8 वर्षीय लड़का बुधवार रात अपनी मां से दोबारा मिल सका। यह गुप्तचर सूत्रों और सुरक्षा बलों की कोशिशों से पांच महीने बाद सीरिया से कोसोवो पहुंचा। सीरिया में इस लड़के के कथित जेहादी बाप ने इसे रोक रखा था।

कोसोवो का एक 8 वर्षीय लड़का बुधवार रात अपनी मां से दोबारा मिल सका। यह गुप्तचर सूत्रों और सुरक्षा बलों की कोशिशों से पांच महीने बाद सीरिया से कोसोवो पहुंचा। सीरिया में इस लड़के के कथित जेहादी बाप ने इसे रोक रखा था।
कोसोवो के प्रधान मंत्री हाशिम थाचि ने एक बयान में कहा कि इस देश के गुप्तचर तंत्र इरियन ज़ेना नामक इस लड़के का पता लगा कर इसे स्वदेश भेजने में सफल रहा। उन्होंने सिर्फ़ इतना बताया कि यह अभियान बहुत जटिल और ख़तरनाक था। इस अभियान की इजाज़त ख़ुद कोसोवो के प्रधान मंत्री और राष्ट्रपति ने दी थी।
असोशिएटेड प्रेस के रिपोर्टर ने इस लड़के को प्रिस्टीना अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के वेटिंग रूम में सादी वर्दी में दो  लोगों के साथ जाते हुए देखा जहां उसकी मां परनवीरा ज़ेना उसका इंतेज़ार कर रही थी।
लड़के की मां परनवीरा ज़ेना ने बेटे से मिलने के बाद असोशिएटेड प्रेस से कहा, “ ख़्वाब जैसा लग रहा है। मुझे डर है कि जब में जागूं तो कहीं उसे न पाऊं।”
बच्चा हैरान नज़र आ रहा था जब उसकी मां ने उसे बढ़ कर गले लगाया। फिर वह उसकी गोद में बैठ गया और जब मां अपने आंसुओं को रोक कर उसका दुलार कर रही थी तो वह अपनी मां को अपने खिलौने वाले सिपाही और टैंक दिखा रहा था।
कोसोवी टीवी की स्क्रीनशॉट में आठ वर्षीय इरियन ज़ेना और एक अज्ञात व्यक्ति आईएसआईएल के सलाम करने के अंदाज़ में एक उंगली उठाए दिखाई दे रहा है। इस लड़के को उसका बाप अरबीन ज़ेना, उसकी मां की इच्छा के ख़िलाफ़ जून 2014 में सीरिया ले गया था।
कोसोवो में यह मामला उस समय लोगों में आम हो गया इस लड़के की मां ने सार्वजनिक तौर पर अपने शौहर से बेटे को लौटाने की अपील की।
ज्ञात रहे कोसोवो और अलबानिया के सैकड़ों युवा इराक़ और सीरिया में चरमपंथी गुटों में शामिल हुए हैं। कोसोवी की कुल आबादी 18 लाख है जिसमें बड़ी संख्या में मुसलमान हैं।